जमशेदपुर, नवम्बर 18 -- जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट द्धारा गोलमुरी पेट्रोल पंप पर 'नो योर नंबर्स' कैंप का आयोजन किया, जिसमें लगभग 85 रोगियों और आम जनता की ऊंचाई, वजन, रक्तचाप और रक्त ग्लूकोज के स्तर की जांच मुफ्त में की गई। इस कैंप का उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना और उन्हें अपने स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए प्रेरित करना था। कैंप में रोटरी डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं, जिनमें रोटेरियन डॉ. पृथपाल सिंह, रोटेरियन डॉ. डॉली गुप्ता, रोटेरियन डॉ. शलभ रस्तोगी और रोटेरियन डॉ. अनुप गुप्ता शामिल थे। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट के अध्यक्ष रोटेरियन पुनीत कौंटिया, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन वीके तुलसियान, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन बलमिंदर सिंह और पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन मदन बिहारी ने भी कैंप में भाग लिया। एमजीएम कॉलेज के छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.