बरेली, जून 10 -- ज्येष्ठ मास के छठवें मंगलवार को रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ की तरफ से सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के सामने भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ क्लब के पदाधिकारियों ने किया। भंडारे में श्रद्धालुओं, आम लोगों को पूड़ी, कचौड़ी, सब्जी और हलवा दिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल, संजय गर्ग, सुजीत जायसवाल, संदीप मेहरा, राजीव बूबना, चंद्र प्रकाश, ध्रुव तिलक आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब यह भी पढ़ें- बड़े मंगल पर यूपी ट्रक संचालक संगठन ने किया भंडारे का आयोजन यह भी पढ़ें- छठे बड़े मंगल को भी हुए भंडारे, वितरित किया गया शरबत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...