अमरोहा, मार्च 4 -- रोटरी क्लब आकर्षण पदाधिकारियों ने सोमवार रात होली मिलन कार्यक्रम में फूलों की होली खेली। एक-दूसर को गुलाल लगाकर मुबारकबाद दी गई। निर्णय लिया गया कि बुधवार शाम नगर के शिवाला मैदान रामलीला ग्राउंड पर वृंदावन के कलाकारों द्वारा महा रासलीला का आयोजन होगा। क्लब अध्यक्ष आदेश कुमार अग्रवाल ने हेलमेट न पहनने के कारण दो पहिया वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। निर्णय लिया गया कि पुलिस-प्रशासन के माध्यम से क्लब द्वारा अभियान चला कर हेलमेट वितरित किए जाएंगे। हेलमेट के बिना हो रही दुर्घटनाओं के प्रति स्थानीय नागरिकों को सचेत किया जाएगा। इस दौरान डॉ.पुनीत गुप्ता, राजपुरुष अग्रवाल, संजय गर्ग, मोहित शर्मा, राजीव अग्रवाल, लवकेश अग्रवाल, मोहित शर्मा, विवेक गर्ग, नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी, अमित अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, हिमांश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.