बस्ती, मार्च 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। रोटरी इंटरनेशनल की ओर से आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समारोह में रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन के अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता एवं सचिव आशीष कुमार श्रीवास्तव को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27 पूनम गुलाटी ने सम्मानित किया। पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र के साथ ही डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता को ग्रेजुएट सर्टिफिकेट व सचिव आशीष श्रीवास्तव को विशेष प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विशिष्ट अतिथि मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा रहे। डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता को सत्र 2026-27 में आयोजित मेगा इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन फेलोशिप के साथ-साथ पर्यावरण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, साक्षरता, सैनिटेशन, मातृत्व एवं पीस बिल्डिंग जैसे सात प्रमुख ...