प्रयागराज, जनवरी 4 -- रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन की ओर से रविवार को स्टेनली रोड स्थित डॉ. चौहान सुपरस्पेशलिटी आई सेंटर में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर 50 से अधिक मरीजों के नेत्र की जांच कर परामर्श दिया गया। नेत्र विशेषज्ञ व रोटेरियन डॉ. अनूप चौहान ने स्क्रीन टाइम के बढ़ते प्रभाव और आंखों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर सचिव रोटेरियन सीए सौरभ अग्रवाल, शिव शंकर, अनुरागिनी सिंह, विनायक टंडन, तरुण सावला, संजय गुप्ता, संस्कार गुप्ता, विवेक द्विवेदी, महेश सिंघानिया, राजीव माहेश्वरी, नीरज अरोड़ा, अरुण बग्गा, मधु अग्रवाल मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...