रोटरी के कार्यों को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने जाना
बगहा, मार्च 28 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। रोटरी क्लब बेतिया टाउन की ओर से शनिवार को नगर के एक होटल में डीजी विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीजी नम्रता उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की गई। इसके बाद रोटरी के गणमान्य सदस्यों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया। रोटरी क्लब बेतिया टाउन के अध्यक्ष डॉ मदन बनिक ने अपने अभिभाषण से सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को सम्मानित किया गया। क्लब के सचिव डॉ संतोष कुमार के द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट पढ़ा गया। रोटेरियन रेनू शर्मा के द्वारा डीजी का परिचय पढ़कर सभी को अवगत कराया गया। अपने संबोधन में डीजी नम्रता ने रोटरी के उद्देश्य का बिंदु वार जिक्र करते हुए सभी में पॉजिटिव एनर्जी का संचार किया। कार्यक्रम आरडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.