वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रोटरी क्लब वाराणसी नॉर्थ की ओर से रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 का वार्षिक अलंकरण एवं सम्मान समारोह रविवार को आजमगढ़ रोड स्थित नंदगांव के सभागार में होगा। समारोह में मंडलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष अग्रवाल के नेतृत्व में लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज एवं गोरखपुर रीजन के करीब 100 रोटरी क्लबों के 700 से अधिक रोटेरियन भाग लेंगे। रामकटोरा स्थित रेस्टोरेंट में डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि समारोह में वर्ष 2025-26 के दौरान समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल विकास, जल संरक्षण तथा सामुदायिक उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों एवं रोटेरियनों को सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब का सत्र 2026-27 का क्लब असेंबली का आयोजन कार्यक्रम में वाराणसी के रो...