नई दिल्ली, मार्च 26 -- हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अब इसके लिए जरूरी नहीं कि आप महंगे-महंगे सुपरफूड्स या सप्लीमेंट्स लें। कई बार साधारण सी दिखने वाली चीजें भी हेल्थ के लिए मैजिकल साबित होती हैं। उदाहरण के लिए अगर आप रोज सिर्फ अंजीर को भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो हेल्थ के लिए इसके कई फायदे हो सकते हैं। फोर्टिस हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अंजीर खाने के फायदे शेयर किए हैं। डॉक्टर बताते हैं कि अंजीर को जितना क्रेडिट मिलना चाहिए, उतना मिलता नहीं है। फाइबर और कई पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर के फायदे अगर आप जान लेंगे तो रोज खाना बिल्कुल नहीं भूलेंगे।कब्ज की शिकायत रहती है तो खाएं अंजीर डॉ शुभम बताते हैं कि अंजीर में भरपूर मात्रा में सॉल्यूबल और इ...