रोज 100 से 150 लोगों को करते थे कॉल
इटावा औरैया, जून 13 -- आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे प्रतिदिन करीब 100 से 150 लोगों को कॉल करते थे। इसके लिए वे एक मोबाइल नंबर से शुरुआत करते और उसके अंतिम अंकों में बदलाव करते हुए लगातार नए नंबरों पर फोन लगाते जाते थे। जो भी व्यक्ति उनके झांसे में आ जाता, उससे डर का माहौल बनाकर ठगी की जाती थी। बकेवर निवासी सुमित कुमार गिरोह के लिए सिम कार्ड की व्यवस्था करता था। उसे प्रत्येक सिम कार्ड उपलब्ध कराने के एवज में एक हजार रुपये दिए जाते थे। इसी तरह गिरोह के अन्य सदस्य भी अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाते थे। पूछताछ के दौरान कई अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। यह भी पढ़ें- क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लोगों को डराकर साइबर ठगी करने में दो भाइयों समेत छह गिरफ्तार इनमें रंजीत, शिवा, योगेन्द्र, सुखवीर निवासी दुर्गा देवी पुरवा थाना रैउना जनपद कानप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.