पटना, अप्रैल 6 -- Tejaswi Yadav Bayan: मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में शराबबंदी कानून को मजाक बताया है। कहा है कि 10 सालों में 5 करोड़ लीटर शराब जब्त की गयी। हर रोज राज्य में 1 लाख 70 हजार लीटर शराब का सेवन किया जाता है। उन्होंने पूछा है कि शराबबंदी की विफलता का दोषी कौन है, सरकार इसका जवाब दे। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उन्होंने लिखा है कि शराबबंदी क़ानून को लागू किए कल 𝟏𝟎 वर्ष पूर्ण हुए लेकिन यह शासन-प्रशासन और शराब माफिया के नापाक मजबूत गठजोड़ की बदौलत यह क़ानून अपने उद्देश्य की पूर्ति में एकदम विफल रहा। शराबबंदी नीतीश कुमार का सबसे बड़ा सांस्थानिक भ्रष्टाचार साबित हुआ। इसके कारण बिहार में 𝟒𝟎 हज़ार करोड़ की अवैध समानांतर अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है। शराबबंदी क़ानून के क्...