नई दिल्ली, मई 22 -- लहसुन का इस्तेमाल भारतीय रसोई में बड़ा आम है। खाने के स्वाद को बढ़ाने से ले कर छोटे-मोटे घरेलू नुस्खों में अमूमन इसे यूज किया जाता है। लेकिन क्या आप इसके हेल्थ रिलेटेड फायदों के बारे में जानते हैं? कई लोगों को आपने सुबह खाली पेट लहसुन की कली चबाकर खाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या कभी सोचा है कि ऐसा करने से भला क्या फायदे होते हैं? अगर नहीं, तो बता दें आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं। सुबह लहसुन खाने की ये आदत इतनी फायदेमंद है कि आपको शायद डॉक्टर के पास दोबारा जाने की भी जरूरत ना पड़े। ऐसा हमारा नहीं, बल्कि जाने-माने डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है। डॉक्टर सलीम एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताते हैं कि अगर रोजाना सुबह सही तरीके से लहसुन खाते हैं, तो इसके फायदे आपको हैरान कर देंगे। आइए जानते हैं-ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल मे...