नई दिल्ली, मई 20 -- ग्लोइंग स्किन के लिए आपने कई प्रोडक्ट्स ट्राई कर लिए होंगे। महंगे स्किन केयर, फेशियल और ट्रीटमेंट्स से ले कर सप्लीमेंट्स तक। लेकिन अभी तक आप समझ गए होंगे कि कोई चीज महंगी हो इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि उसके रिजल्ट भी उतने ही अच्छे मिलेंगे। कई बार तो लोग पूरे-पूरे दिन स्किन केयर में ही लगे रहते हैं, लेकिन बावजूद उसके भी स्किन का निखार गायब ही रहता है। बरसों की टैनिंग और डेड स्किन से फेस और बॉडी का कलर भी चेंज हो जाता है, जिसे वापस लाना नामुमकिन लगता है। ऐसे में आज के मैजिकल हर्ब आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिसके रोज 10 पत्ते भी आप चबा लें तो स्किन का निखार देखने लायक होगा। मजेदार बात ये है कि ये हर्ब आपको फ्री में आपके घर के आसपास ही मिल जाएगी। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।आपको खूबसूरत बना देंगे इस पेड़ के 10 पत...