उरई, जनवरी 2 -- उरई। संवाददाता रोज-रोज की पिटाई से तंग आकर एक पत्नी ने पति को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज करा दिया। पुलिस पूछताछ में यह सनसनीखेज खुलासा करते हुए शुक्रवार को सिंचाई कर्मी की पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। सिंचाई विभाग कार्यालय में 51 वर्षीय वीरेंद्र गौतम उर्फ मुन्ना रनर के पद पर तैनात था। 25 दिसंबर की रात वह घर में घायल अवस्था में पड़ा मिला। पत्नी लता गौतम उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गई जहां उसकी मौत हो गई। लता ने 28 दिसंबर को अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की जांच की सुई बार-बार पत्नी पर आकर टिक रही थी। कड़ाई से पूछताछ में लता ने पुलिस को बताया कि पति उसके साथ आए दिन शराब पीकर मारपीट कर उत्पीड़न करता था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.