समस्तीपुर, जून 4 -- ताजपुर। भीषण गर्मी के दौरान ताजपुर के ग्रामीण इलाकों में बिजली विभाग के द्वारा रात में शट डाउन या लोड शेडिंग किये जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गंगापुर पावर हाउस से जुड़े ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर, चकहैदर, चकमधौल, फतेहपुर, मौलानाचक आदि जगहों के ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया कि गर्मी की तपिश बढ़ते ही रोज रात में या सुबह में लोड शेडिंग की जा रही है।

ग्रामीणों की परेशानी इससे घंटों बिजली गायब हो जाती है। इस बीच गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो जाता है। फतेहपुर वार्ड तीन के राजेश सिंह, शम्भू पंडित, राजन प्रकाश, अरुण पंडित आदि ग्रामीणों ने बताया कि बीते मंगलवार की रात भी लोड शेडिंग से लोग परेशान रहे।

आपूर्ति की मांग भीषण गर्मी में रतजग्गा कर रात बितानी पड़ी। रात में सवा दस बजे से आधी रात के बाद तक लगभग दो घंटे से भी ...