दरभंगा, मई 16 -- दरभंगा। रोज पब्लिक स्कूल में शनिवार को 'स्कॉलर बैच सेरेमनी' का आयोजन हुआ। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अभिभावकों की उपस्थिति में स्कॉलर बैच, ब्लेजर और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय की निदेशिका डॉ. अनुपमा झा, उपनिदेशक अमन अनुराज, प्राचार्य डॉ. आरके सिंह, प्रशासनिक पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा तथा सहायक प्रबंधक राकेश कुमार मिश्रा मौजूद रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया। री-एडमिशन शुल्क पर रोक का किया स्वागतदरभंगा। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सह जिला मीडिया प्रभारी मो. असलम ने बिहार सरकार द्वारा निजी विद्यालयों में री-एडमिशन शुल्क पर रोक लगाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे अभिभावकों और छात्रों...