दरभंगा, मार्च 29 -- दरभंगा। रोज पब्लिक स्कूल, दरभंगा में शनिवार को कक्षा दो के छात्र-छात्राओं का दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका डॉ. अनुपमा झा, प्रमोद कुमार झा, राकेश कुमार मिश्रा एवं प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बच्चों को उपाधि प्रदान की गई, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। निदेशिका ने इसे शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया, वहीं प्राचार्य ने सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.