कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। वैलेंटाइन वीक शनिवार से रोजडे के साथ शुरू हो जाएगा। 14 को वैलेंटाइड डे होगा। सामाजिक संगठन इसे अपने अंदाज में मनाएंगे तो युवा वर्ग इसे अपनी धुन में मनाता है। उधर, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इसे 'हया हफ्ता' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। संगठन का मानना है कि हमें पश्चिमी संस्कृति से बचना चाहिए। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत शनिवार को होगी। यह दिन रोजडे के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में फूलों का बाजार भी महक उठता है। 08 को प्रपोज डे, 09 को चॉकलेट डे और 10 को टेडी डे मनाया जाता है। इसी तरह 11 को प्रॉमिस डे, 12 को हग डे, 13 को किस डे और 14 को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। अनेक संगठन अब इसे भारतीय संस्कृति से जोड़ कर मनाते हैं। इस बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने जुमा (शुक्रवार) की नमाज से पहले लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.