प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रयागराज। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी संतोष कुमार को नोडल नामित किया है। वो प्रतिदिन अपनी टीम के साथ पेट्रोल पंपों की स्थिति का मूल्यांकन करेंगे। वहां पर कितना पेट्रोल था और रात आठ बजे क्या बचत रही। इसके रजिस्टर पर नोट करके अफसरों को दिखाएंगे। जिससे प्रतिदिन होने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी हो सके। कहीं पर कालाबाजारी और स्टॉक रोकने का काम किया जा रहा हो तो इसकी भी जानकारी हो जाए। डीएम ने कहा कि इस वक्त ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...