नई दिल्ली, मई 21 -- हमारे देश में ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत ही एक कप चाय के साथ होती है। कुछ लोग तो दिन में कई कप चाय पी जाते हैं और साथ में जो नमकीन-बिस्किट लेते हैं, सो अलग। खैर, चाय से जुड़े कई सवाल लोग अक्सर पूछते हैं जैसे कि हम चाय छोड़ना तो चाहते हैं लेकिन छोड़ नहीं पा रहे। या फिर क्या चाय वाकई इतनी नुकसानदायक है, जितना कहा जाता है? इन्हीं सवालों का जवाब देते हुए हेल्थ कोच शिवांगी देसाई एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं कि चाय अपने आप में बुरी नहीं है, लेकिन आप इसे कब पीते हैं, कैसे पीते हैं और कितना पीते हैं; ये तीन बातें डिसाइड करती हैं कि चाय आपको नुकसान करेगी या नहीं। अगर इन 3 चीजों का ध्यान रख के चाय पी जाए, तो आप हेल्थ का ध्यान रखते हुए भी चाय एंजॉय कर सकते हैं। आइए हर एक प्वाइंट को विस्तार में समझते हैं।पहली जरूरी बा...