नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर तकरार, बार-बार झगड़े और मधुरता का अभाव अक्सर वास्तु दोष के कारण होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शयन कक्ष की दिशा, पलंग की स्थिति और कमरे में रखी वस्तुएं पति-पत्नी के रिश्ते पर गहरा प्रभाव डालती हैं। अगर आप भी रोज छोटी-छोटी बातों पर बहस करते हैं और रिश्ते में तनाव बढ़ता जा रहा है, तो वास्तु के कुछ सरल उपाय अपनाकर वैवाहिक जीवन में मधुरता और शांति ला सकते हैं।सही दिशा में सोएं वास्तु शास्त्र के अनुसार, पति-पत्नी को सोते समय सिर पूर्व दिशा की ओर और पैर पश्चिम दिशा की ओर रखकर सोना चाहिए। यदि यह संभव ना हो, तो सिर दक्षिण और पैर उत्तर दिशा में रखें। इस दिशा में सोने से नींद गहरी आती है और पति-पत्नी के बीच मानसिक तालमेल बना रहता है। उत्तर-पूर्व दिशा में सिर करके कभी न सोएं, क्योंकि यह ...