हजारीबाग, अप्रैल 3 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शहर के टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (डायट), झील रोड परिसर में चल रहे पुस्तक मेले में गुरुवार को सदर एसडीओ आदित्य पांडेय ने विभिन्न स्टालों का अवलोकन करते हुए ढेर सारी किताबें खरीदीं। उनके आगमन से मेले का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। इस दौरान समय इंडिया, नई दिल्ली के प्रबंध न्यासी चंद्र भूषण ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। एसडीओ आदित्य पांडेय ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे आज जो भी हैं, उसमें सबसे पहले माता-पिता के मार्गदर्शन और उसके बाद पुस्तकों की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि किताबें ही वह माध्यम हैं, जो व्यक्ति को सही दिशा और सोच प्रदान करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे अत्यधिक पढ़ाकू नहीं रहे, बल्कि आईएएस की तैयारी के दौरान प्रतिदिन 9-10 घंटे की कें...