रोज कमाकर खाने वाले लोगों की जिंदगी में भीषण गर्मी से बढ़ी परेशानी
लातेहार, मई 23 -- लातेहार,प्रतिनिधि। भीषण गर्मी ने रोज़ कमाकर खाने वाले लोगों की जिंदगी को कठिन बना दिया है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच गिग वर्कर्स, रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूर और सफाईकर्मी रोज़ी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इन वर्गों के लोगों का कहना है कि उनके पास आय का कोई दूसरा साधन नहीं है, इसलिए मजबूरी में तपती सड़कों पर काम करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी ने रोज कमाकर खानेवालों की बढ़ाई मुश्किलेंकाम करने की मुश्किलें रिक्शाचालक बसंत कुमार ने बताया कि दोपहर के समय सवारी नहीं मिलती, जिससे कमाई घट गई है। वहीं, सफाई कर्मी मनोज ने कहा कि सुबह से ही गर्मी इतनी तेज हो जाती है कि काम करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन छुट्टी लेने का विकल्प नहीं है। गिग वर्क से जुड़े युवाओं का भी कहना है कि डिलीवरी के दौरान लगातार धूप में रहने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.