रोज ऑफिस हो या अचानक पार्टी का प्लान, इन 3 बैग से हर लुक बनेगा स्टाइलिश
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- अच्छा हैंडबैग कलेक्शन बनाने के लिए अलमारी में ढेर सारे ट्रेंडिंग बैग रखने की जरूरत नहीं है। कई बार हमारे पास बैग तो बहुत होते हैं, लेकिन रोजाना इस्तेमाल में कुछ ही आते हैं। ऑफिस जाने से लेकर बाहर कॉफी पीने, शॉपिंग करने या अचानक डिनर का प्लान बनने तक, हर मौके पर एक ही तरह का बैग काम नहीं आता। गलत बैग चुनने पर उसे कैरी करना भारी लग सकता है, जरूरी सामान रखने में परेशानी हो सकती है और कई बार पूरा आउटफिट भी सही नहीं लगता। ऐसे में ज्यादा बैग खरीदने के बजाय अपनी जरूरत के हिसाब से कुछ चुनिंदा बैग रखना बेहतर है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए तीन अलग तरह के बैग काफी हो सकते हैं। इनमें पहला ऐसा बड़ा और मजबूत बैग होना चाहिए, जिसमें ऑफिस का जरूरी सामान आसानी से रखा जा सके और जिसे रोजाना आने-जाने में कैरी करना आरामदायक हो। दूसरा बैग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.