नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- फिट रहने के लिए एक्सरसाइज शुरू तो बहुत लोग करते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद रूटीन टूट जाता है। कभी काम ज्यादा हो जाता है, कभी थकान के कारण वर्कआउट छूट जाता है और कई बार बस मन ही नहीं करता। ऐसे में सवाल यह नहीं है कि आप कितनी मेहनत कर सकते हैं, बल्कि यह है कि आप अपनी फिटनेस को रोज की लाइफ का हिस्सा कैसे बना सकते हैं। चेन्नई के फिटनेस कोच राज गणपत ने एक्सरसाइज में कंसिस्टेंसी बनाए रखने के लिए कुछ आसान बातें बताई हैं। चलिए जान लेते हैं-1. मन हो या न हो, बस शुरुआत करें एक्सरसाइज को आदत बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप उसे लगातार करते रहें। हर दिन वर्कआउट करने का मन हो, ऐसा जरूरी नहीं है। कभी आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे, तो कभी बहुत थके हुए होंगे। ऐसे दिन एक्सरसाइज छोड़ने के बजाय बस शुरुआत करने की कोशिश करें। अगर आपके पास लंबा...