देहरादून, मार्च 19 -- उत्तराखंड इंसानियत मंच की ओर से आपसी सौहार्द्र और भाईचारे के लिए आयोजित रोज इफ्तार पार्टी में सभी धर्मों का आदर करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने राज्य में बढ़ती साम्प्रदायिक घटनाओं पर चिंता जताई। परेड ग्राउंड स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आयोजित रोज इफ्तार की दावत से पहले साम्प्रदायिक सौहार्द्र को लेकर गोष्ठी भी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में महिला मंच की कमला पंत ने कहा कि हमें लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए, जिससे समाज में संदेश जाए कि उत्तराखंड वास्तव में वैसा नहीं है, जैसा उसे दिखाया जा रहा है। प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. रवि चोपड़ा ने कहा कि मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में उत्तराखंड इंसानियत मंच से जुड़ना चाहिए। यूकेडी नेता लताफत हुसैन ने कहा कि उत्तराखंड में कभी ऐ...