लखनऊ, मार्च 11 -- गाड़ियों के ई-चालान से जहां विभाग को कई फायदे हैं, वहीं, गाड़ी मालिकों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। घर के अंदर या घर के बाहर खड़ी निजी गाड़ियों के चालान कटने के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे मामले तकनीकी गड़बड़ी और नंबर प्लेट के गलत इस्तेमाल की वजह से आ रहे हैं, जो गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। बंदरियाबाग स्थित डीसीपी कार्यालय पर रोजाना तीन से पांच मामले गलत चालान होने के आ रहे हैं। आईटीएमएस से जांच करने पर पता चला कि कुछ अपराधी प्रवृति के लोग दूसरों के गाड़ी नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब इन फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले और वारदात को अंजाम देने वालों पर सीसीटीवी के कैमरों से नजर रखी जा रही है। ऐसे गाड़ी नंबरों को रडार पर रखा गया है। जहां कहीं भी ये वाहन दिखेंगे, कैमरा तत्काल अर्लट देगा। यह अर्ल...