संभल, फरवरी 27 -- असमोली थाना क्षेत्र की रहने वाली यूट्यूबर महक और परी एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं। रमजान के पाक महीने में दोनों ने रोजा रखकर कुरान शरीफ की तिलावत की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं। देखते ही देखते उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गईं और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गईं। गौरतलब है कि इससे पहले भी सोशल मीडिया पर उनकी कुछ कथित अश्लील वीडियो और फोटो को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि अब रमजान के दौरान पूरे परिधान में कुरान शरीफ की तिलावत करते हुए उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन तस्वीरों को लेकर बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग इसे उनकी धार्मिक आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे उनकी छवि में बदलाव के रूप में देख रहे हैं...