प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- रमजानुल मुबारक महीने के तीसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को शहर सहित ग्रामीण इलाके की मस्जिदों में अकीदत और एहतेराम के साथ खुशनुमा माहौल में पढ़ी गई। इसके लिए पहले से ही मस्जिदों के साथ आसपास साफ-सफाई करा दी गई थी और सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी नियुक्त कर दिए गए थे। रमजान महीने के तीसरे जुमे की नमाज को लेकर सुबह से मस्जिदों पर चहल चहल बढ़ गई थी और तैयारियां चल रही थीं। दोपहर होने तक शहर की अधिकतर मस्जिदें रोजेदारों से खचाखच भर गई थीं। निर्धारित समय पर रोजेदारों ने एक साथ नमाज पढ़ी और दोनों हाथ उठाकर खुदा से मुल्क की सलामती की दुआ मांगी। रमजान के महीने में हर दिन नमाज का खास महत्व माना जाता है लेकिन जुमे की नमाज का अलग महत्व माना गया है। यही कारण रहा कि शुक्रवार को दोपहर होने से पहले ही उत्साहित रोजेदार कुर्ता, पायजा...