पाकुड़, फरवरी 28 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पाकुड़िया जामा मस्जिद में रमज़ान का दूसरा जुम्मा बड़े ही खुशहाल और रूहानी माहौल में अदा किया गया। जुम्मे की नमाज़ में काफी संख्या में रोज़ेदारों और नमाज़ियों की उपस्थिति रही। मस्जिद परिसर में सुबह से ही खास तैयारी और साफ-सफाई की गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में पवित्रता और उत्साह का माहौल बना रहा। आज जुम्मे की नमाज़ हाफिज़ मोहम्मद रिज़वान साहब नमाज़ अदा कराई और नमाज से पहले बयान भी किये | बयान में उन्होंने इस्लाम की बुनियाद, ईमान, नमाज़, रोज़ा, ज़कात और सब्र के महत्व पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना रहमत, बरकत और मग़फिरत का महीना है। रोज़ा सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि अपने अंदर की बुराइयों को खत्म कर नेक रास्ते पर चलने का संदेश देता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.