बलिया, मार्च 1 -- बलिया, संवाददाता। रमजान के पाक महीने मुस्लिम लोगों ने रविवार को एहतराम के साथ 11वां रोजा रखा। इस दौरान रोजेदारों ने मस्जिदों में अल्लाह की इबादत और कुलआन की तिलावत की। पांच वक्त की नमाज के साथ ही एशा के वक्त तरावीह की विशेष नमाज अदा की। अल्लाह से अपने गुनाहों की मगफिरत के लिए दुआएं मांगी। घरों में महिलाओं ने भी नमाज पढ़ने के साथ ही कुरआन की तिलावत की। दोपहर बाद से महिलाएं इफ्तार की तैयारी में लग गई। इफ्तार के लिए विभिन्न तरह पकवान बनाए गए। शाम को मस्जिदों से मगरीब की अजान होने पर रोजेदारों ने खजूर व पानी से रोजा खोला और घुघनी, पकौड़ी, चिप्स, फल आदि का सेवन किया। रसड़ा हिसं के अनुसार स्थानीय कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम लोगों ने रविवार को एहतराम के साथ 11वां रोजा रखा।कुरआन की तिलावत की और इबादत में मशगूल रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.