बलिया, मार्च 16 -- बलिया, संवाददाता। रमजान का पाक महीना जल्द ही खत्म होने वाला है। रविवार को जिले भर में मुस्लिम लोगों ने एहतराम के साथ 25वां रोजा रखा और रोजेदारों ने मस्जिदों में खुदा की इबादत के साथ कुरआन की तिलावत की। अब मुस्लिम लोगों ने ईद की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। ईद की आहट बढ़ने के साथ ही बाजारों में रौनक भी बढ़ गई है।शहर समेत जिले के अन्य जगहों के बाजारों में मुस्लिम लोग कपड़ा, रेडिमेड, जूता-चप्पल से लगायत सेवई, मेवा, चीनी, तेल-घी, मसाला की दुकानों पर खरीदारी कर रहे हैं। सबसे ज्यादा बाजारों में मुस्लिम महिलाएं बच्चों के साथ सामानों की खरीदारी कर रहीं हैं। रसड़ा हिसं के अनुसार कस्बा समेत ग्रामीण इलाकों में 25वें दिन रविवार को मुस्लिम लोगों ने एहतराम के साथ रोजा रखा। शाम को मगरीब की अजान होने पर खजूर व पानी से रोजा खोला और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.