वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी। चौक स्थित बीबी रजिया मस्जिद में शनिवार को उम्मते मुस्लिमां ने इफ्तार पार्टी की। बड़ी संख्या में रोजेदारों ने ईरान की फतह और सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई की मगफिरत की दुआ की। इस दौरान मगरिब की नमाज मौलाना अजीजुल्ला कादरी ने पढ़ाई। इस अवसर पर मुनाजिर हुसैन मंजू, सैयद नईम , सेक्रेटरी शमसुद्दीन, दालमंडी व्यापार मंडल के सेक्रेटरी मोहम्मद शाहनवाज शानू, अब्दुल माजिद, आबिद शेख, दिलशाद अहमद डिल्लू, मोहम्मद सैफ, फादर आनंद, किशन दीक्षित, संजीव, राघवेंद्र चौबे, फसाहत हुसैन बाबू, अतहर जमाल लारी सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...