उरई, मार्च 5 -- जालौन, संवाददाता। रमजान के पाक माह में मोहल्ला चिमनदुबे में इमरान अंसारी के आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और देश में अमन व चैन की दुआएं मांगी। रमजान के पाक माह में मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं। रोजेदारों को अफ्तार कराना भी नेक काम है। इसी को लेकर सपा नेता इमरान अंसारी के आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। सूर्यास्त होते पर निर्धारित समय पर अजान होते ही रोजेदारों ने खजूर और पानी के साथ रोजा खोला। इसके बाद नमाज अदा की गई और सभी ने मिलकर अफ्तार के विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। इफ्तार में खजूर, फल, शरबत व अन्य पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। मौलाना खालिद रहमानी ने कहा कि रमजान का महीना इबादत, संयम और भाईचारे का संदेश देता है। रोजा रखने से इंसा...