प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज। 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहले दिन प्रयागराज के मोहम्मद शाहबान, आर्य देव, सुहानी सिंह और रोजी पटेल ने बाजी मारी। दो दिवसीय चैंपियनशिप गुरुवार को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शुरू हुई। शाहबान ने हैमर थ्रो में 67.53 मीटर की दूरी नापकर स्वर्ण पदक जीता तो प्रयागराज के ही अयाज खान (61.90 मीटर) ने कांस्य और प्रतापगढ़ के मोहम्मद नदीम (62.65 मीटर) ने रजत पदक हासिल किया। पोल वॉल्ट में आर्य देव ने 4.70 मीटर की उछाल के साथ स्वर्ण, प्रयागराज के ही अवनीश (4.60 मीटर) ने रजत और प्रतापगढ़ के आशीष शर्मा (4.50 मीटर) ने कांस्य पदक अर्जित किया। उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व कर रहीं सोरांव के अब्दालपुर खास तिल्ली का पूरा निवासी रोजी ने 10 हजार मीटर रेस वॉक में 51:01.10 मिनट के समय के साथ स्वर्ण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.