शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के बल्लियां गांव में एक 14 वर्षीय बालक द्वारा डर के कारण आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। हालांकि परिजनों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और बालक की जान बच गई। जानकारी के अनुसार बालक गांव में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेलते समय एक बच्चे को चोट लग गई, जिससे वह घबरा गया। डर के चलते वह बिना कुछ बताए घर पहुंचा और अपने कमरे में चला गया। वहां उसने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। कुछ ही देर बाद परिजनों को संदेह हुआ तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा और तुरंत उसे बचा लिया। परिजन आनन-फानन में बालक को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.