रोजा में सड़क हादसे में सात घायल, एक बच्चे की मौत
शाहजहांपुर, जून 19 -- रोजा, संवाददाता। रोजा थाना क्षेत्र में लखनऊ- दिल्ली नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात किसी अज्ञात डीसीएम ने एक ई रिक्शे में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद डीसीएम चालक डीसीएम लेकर भाग गया। ई रिक्शे पर बैठी सवारियां घायल हो गई। हाइवे पर चीख पुकार मचने लगी। सूचना मिलने पर पीआरवी और चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां पर इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- रोजा में सड़क हादसे में सात घायल, एक बच्चे की मौत घायलों की पहचान लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव निवासी बबली पत्नी सुरजीत उम्र 28 वर्ष, अनुराग पुत्र सुरजीत उम्र 11 वर्ष, कृष्णा पुत्र सुरजीत उम्र 4 साल, पम्मी पत्नी राममिलन उम्र लगभग 26 साल, उनकी डेढ़ साल की बेटी, अंश पुत्र राममिलन उम्र लगभग 2 सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.