शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र के एक राइस मिल में करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अखिलेश कुमार पुत्र श्रीपाल निवासी रोज क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे परिजनों को सूचना मिली कि अखिलेश मिल में काम करते समय करंट की चपेट में आकर ऊपर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सहकर्मियों द्वारा उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी संतोष, मां राधा और भाई अरविंद हैं। उनकी बड़ी बहन मानवी की शादी दो वर्ष पहले हो चुकी है। अखिलेश की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.