शाहजहांपुर, मार्च 6 -- शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के रामपुर पींग गांव में शुक्रवार सुबह खेत में आम के पेड़ से 18 वर्षीय युवक का शव लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।रामपुर पींग गांव निवासी महेश सिंह का बेटा गौरव (18) गुरुवार रात घर पर ही सो रहा था। परिजनों के मुताबिक देर रात किसी समय वह घर से बाहर निकल गया। शुक्रवार सुबह उसके चाचा खेत की ओर गए तो उन्होंने देखा कि आम के पेड़ से रस्सी के सहारे गौरव का शव लटका हुआ है। यह देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.