शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी तेल मिल में बुधवार की सुबह एक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मृतक के परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर विरोध जताया। गुर्री गांव का रहने वाला 46 वर्षीय व्यक्ति तेल मिल में ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। देर रात वह वाहन से भूसी की ढुलाई कर रहा था। इसी दौरान करीब तीन बजे के आसपास ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। वाहन के नीचे दबने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रमिकों ने उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में मृतक के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.