शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- रोजा। राइस मिल में काम के दौरान गिरकर घायल हुए इलेक्ट्रीशियन की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने मिल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार ने लापरवाही का आरोप लगाया है। भावलखेड़ा निवासी श्रीपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 32 वर्षीय बेटा अखिलेश कुमार पिछले एक वर्ष से जमुका दोराहे स्थित गर्ग राइस मिल में इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्यरत था। मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे उनके दूसरे बेटे अरविंद कुमार के मोबाइल पर मिल के मुनीम आदित्य मिश्रा ने सूचना दी कि अखिलेश टीन शेड (करीब 25 से 30 फीट ऊंचाई) पर काम करते समय गिर गया है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो अखिलेश गंभीर हालत में था और बोलने की स्थिति में नहीं था। आरोप है कि सूचना दे...