शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- शाहजहांपुर। रोजा मंडी स्थित फल और सब्जी मंडी में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रात करीब दो बजे अचानक दुकानों से लपटें उठने लगीं, जिसे देख मंडी कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की कई फल व सब्जी की दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग इतनी भीषण थी कि उसे पूरी तरह बुझाने में सुबह तक का समय लग गया। इस दौरान मंडी क्षेत्र में भारी भीड़ जमा रही और व्यापारी अपने-अपने नुकसान को लेकर चिंतित नजर आए। आगजनी की इस घटना में दुकानों में रखा फल-सब्जी का माल, जरूरी कागजात और कुछ नगदी भी जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक अनुमान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.