शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- रोजा पावर की ओर से परियोजना प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं के तहत नेत्र जांच शिविर आयोजित किए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावलखेड़ा के सहयोग से जनवरी माह में चौढेरा, कनेंग, जलालपुर बेहटी और परमाली गांवों में 320 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद 182 लोगों को निःशुल्क चश्मे के लिए चयनित किया गया। मोतियाबिंद के लिए 88 मरीजों को भी चिन्हित किया गया है। चश्मा वितरण का समापन परमाली गांव में रोजा पावर के सीएसआर प्रमुख कुमार अवनीश ने किया। इस दौरान रोज़ा पावर से राजीव सिंह, विनोबा सेवा आश्रम से अंकित मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, किशन और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.