रोजा पावर ने मेधावियों को किया सम्मानित
शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- ददरौल। रोजा पावर ने परियोजना प्रभावित गांवों के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्राम चौढ़ेरा स्थित निशुल्क कोचिंग संस्थान के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सीएसआर प्रमुख कुमार अवनीश ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम का संदेश दिया। इस अवसर पर राजीव कुमार सिंह, प्रधानपति सुनील कुमार वर्मा, अंकित कुमार मिश्रा, संस्थान के संचालक गौरव कुमार मिश्रा, शिक्षक घनश्याम भारद्वाज, कुलदीप शुक्ला, देवेंद्र सिंह, प्रशांत द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.