शाहजहांपुर, मार्च 29 -- खुटार। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड यूनिट रोजा शुगर वर्क्स के सहयोग से बादशाहनगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अरविंद सिंह ने किया। इसमें सामान्य रोग, हड्डी, नाक-कान-गला, स्त्री एवं प्रसूति, नेत्र और बाल रोग विशेषज्ञों ने मरीजों को परामर्श दिया। शिविर में ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच नि:शुल्क की गई तथा दवाएं वितरित की गईं। मिल के अधिशासी अध्यक्ष पंकज गोयनका, अधिशासी उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, केन हेड अवधेश गुप्ता प्रोडक्शन हेड प्रदीप तोमर, फाइनेंस हेड मोइन खान एवं शुगर मिल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.