शाहजहांपुर, मार्च 29 -- ददरौल। गन्ना किसान संस्थान लोधीपुर के सभागार में शनिवार को रौजा सहकारी गन्ना समिति की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष त्रिवेन्द्र सिंह ने की। मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविन्द सिंह ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षों में गन्ना किसानों को ऐतिहासिक भुगतान किया गया है। अध्यक्ष की मांग पर विधायक ने आंखों के अस्पताल हेतु भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में महानगर जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता मौजूद रहीं। सचिव द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। सहायक निदेशक पीके कपिल ने बसंत कालीन गन्ना बुवाई की उन्नत तकनीक बताई। इस दौरान रौजा, निगोही, लोनी और अजवापुर मिल के प्रतिनिधियों ने किसानों को दी...