सहरसा, मार्च 20 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी प्रखंड के घोड़दौर स्थित एक डिपू पर मो तहसीन रजा द्वारा दावत- ए - इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों की उपस्थिति ने सामाजिक एकता और सौहार्द का मजबूत संदेश दिया। इफ्तार में शामिल लोगों ने इस पहल को आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाला सराहनीय प्रयास बताया। सभी ने एक साथ रोजा खोला और रमजान के पवित्र महीने में देश में अमन-चैन, तरक्की और सौहार्द के लिए दुआ की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मो. जफर आलम, जिप प्रतिनिधि मारूफ आलम उर्फ पप्पू, पैक्स अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, उमर खय्याम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.