बगहा, फरवरी 20 -- बेतिया,हमारे संवाददाता। मुस्लिम संप्रदाय के लोग गुरुवार से एक माह तक रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। माह ए रमजान के पवित्र मौके पर मुस्लिम धर्मावलंबियों के द्वारा गुरुवार को पहला रोजा रखा गया। घर के माहौल को शुद्ध और पवित्र किया गया। शाम होने से पहले इफ्तार की तैयारी के लिए दोपहर से ही घर की महिलाएं सक्रिय हो गई थी। मोहल्ले में आसपास के लोगों को इफ्तार के लिए आमंत्रित किया गया। प्रथम इफ्तार के लिए बाजार में खाने-पीने की दुकानों सहित फल और मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारी करते लोग देखे गए। मीना बाजार चौक से जंगी मस्जिद जाने वाली सड़क पर कई जगह तरह-तरह के सेवई, टोपी और इत्र की दुकान लगाई गई है। दोपहर बाद यहां पर खरीदारी करने के लिए लोगों की अधिक भीड़ देखी गई। शरबत और फलों की दुकान पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। बुधवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.