फरीदाबाद, मार्च 7 -- फरीदाबाद। ऊंचा गांव स्थित मखजनुल उलूम जामा मस्जिद में रोजा इफ्तार के मौके पर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और प्यार-मोहब्बत की शानदार मिसाल देखने को मिली। यहां हिंदू और मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने मिलकर रोजा इफ्तार किया।ऊंचा गांव सेवा समिति के प्रधान चौधरी प्रेम सिंह अधाना ने कहा कि ऊंचा गांव की तरह हिंदू-मुस्लिम भाईचारा पूरे देश में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी ने मिलकर अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और देश को आजाद कराया था, जबकि नफरत और दंगे-फसाद देश को कमजोर करते हैं। नरसिंह अधाना ने रमजान मुबारक की बधाई देते हुए कहा कि रोजा इफ्तार जैसे कार्यक्रम प्यार, मोहब्बत और भाईचारे को मजबूत करते हैं। जमीयत उलेमा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष मौलाना जमालुद्दीन ने कहा कि अमन और भाईचारा इंसान को तरक्की की राह पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.