मेरठ, मार्च 9 -- दौराला के मोहल्ला नई बस्ती निवासी समाजसेवी मोहम्मद उस्मान ने मीठेपुर मार्ग स्थित ग्रीन वैली फार्म हाऊस पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। रोजा इफ्तार पार्टी में सपा, बसपा और रालोद के पदाधिकारियों और कस्बे के लोगों ने भाग लिया। पूर्व सभासद कामिल ने बताया कि रोजा इफ्तार पार्टी में हजारों लोगों ने भाग लिया। रोजा इफ्तार पार्टी में हिंदू मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लेते हुए शुभकामनाएं दी। आयोजक मोहम्मद उस्मान ने बताया कि रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होकर सभी ने भाईचारे और सौहार्द को बल दिया। रोजा इफ्तार पार्टी में सपा सांसद हरेन्द्र मलिक, सपा विधायक अतुल प्रधान, विनित भराला, जिला अध्यक्ष शर्मा, रालोद क्षेत्रीय महासचिव सजंय पनवाड़ी, आरती मलिक, भानु प्रताप, बाबूराम प्रजापति, शहजाद सिद्दीकी, रिहान फलावदा, राकेस फलावदा, साजिद जै...