गोंडा, मार्च 11 -- मेहनौन, संवाददाता। मुकद्दस रमजान के 21वे रमजान में इटियाथोक कस्बे में सामूहिक इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि रमजान का महीना इंसान को सब्र, संयम और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख देता है। इफ्तार में शामिल लोगों ने खजूर, फल सहित अन्य व्यंजनों के साथ रोजा खोला। इफ्तार के बाद मग़रिब की नमाज अदा की गई और मुल्क के अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष रमजान के महीने में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे लोगों के बीच प्रेम, सद्भाव और एकता को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.